फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मतदाता जागरूकता, स्वच्छता, साक्षरता की दी जानकारी

मतदाता जागरूकता, स्वच्छता, साक्षरता की दी जानकारी

Mon, 18 Feb 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता, स्वच्छता, साक्षरता की दी जानकारी
आजमगढ़/कप्तानगंज/मार्टीनगंज। राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत शिब्ली नेशनल कॉलेज की ओर से इकाई एक का मजभीटा, इकाई दो का राजेपट्टी और इकाई तीन का शेखपुरा ग्राम में शिविर जारी है। सोमवार को प्रिंसिपल डॉ.ग़यास असद खान की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता, स्वच्छता, साक्षरता, वर्षा जल संचयन और अन्य समस्याओं पर जागरूकता कार्यक्रम और गोष्ठी हुई। डॉ. एसजेड अली, डॉ. शफ़क़त अलाउद्दीन, डॉ. मीसम अब्बास आदि थे। राजकीय महिला महाविद्यालय अहरौला में स्वयं सेविकाओं ने पंचायत भवन में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। लैंगिक असमानता, महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जानकारी दी। आदि सामाजिक बुराइयों को उजागर करने का प्रयास किया। साथ ही स्वयं सेविकाओं ने अधिग्रहित गांव समिति में जाकर दीवारों पर नारे लिखकर जन जागरुकता का प्रयास किया। ओमप्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कॉलेज फुलेश में स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। डा. संजय कुमार यादव ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। ओमप्रकाश चौरसिया, प्रतिभा सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, जयसिंह, रूपेंद्र प्रताप सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed