फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चरम पर पहुंचा तापमान, बेहाल हुआ जनमानस

चरम पर पहुंचा तापमान, बेहाल हुआ जनमानस

Tue, 08 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
चरम पर पहुंचा तापमान, बेहाल हुआ जनमानस
आजमगढ़। भीषण गर्मी के चलते तापमान चरम पर पहुंच गया है। जिसके चलते जनमानस बेहाल हो गया है। पशु-पक्षी से लेकर मानव सभी गर्मी के चलते परेशान है। गर्मी के चलते रोगियों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। अस्पतालों पर मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

आम तौर पर गर्मी के मौसम में भी सुबह के वक्त वातावरण कुछ ठंडा रहता है, लेकिन इस बार की गर्मी से लोगों को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है। सुबह छह बजे भी सुकून नहीं मिल रहा है। आठ बजते-बजते वातावरण इतना गर्म हो जा रहा है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। इसके बाद भी जरूरी काम से लोग बाहर निकल ही रहे है। मंगलवार को पारा 42 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर पहुंच गया। समय के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया और लोग भीषण गर्मी से परेशान हो उठे। गर्मी के चलते ही उल्टी, दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ने लगी है। सर्वाधिक परेशानी छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। जरा सी धूप लगी नहीं कि वे बीमार पड़ जा रहे है।
विज्ञापन


सत्तू की दुकानों पर उमड़ रही भीड़
गर्मी से बचाव में सत्तू काफी लाभकारी है। जिसके चलते इन दिनों सत्तू की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग सत्तू का सेवन कर रहे है। शहर ही नहीं ग्रामीणांचल में भी सत्तू की दुकाने सजी हुई है। जिस पर सुबह से देर शाम तक लोग जुटे नजर आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी और तपिस के चलते सड़क पर निकलने वालों का इतना पसीना निकल जा रहा है कि शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इसी पानी की कमी को पूरा करने के लिए लोग नीबू पानी की दुकानों पर जुट रहे है।

अस्पतालों में बढ़ी बीमारों की संख्या
आजमगढ़। पारा बयालिस डिग्री पार पहुंच गया है, जिसके चलते डायरिया, मलेरिया बुखार आदि के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। खान-पान में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर दे रही है। जिसके चलते अस्पतालों में डायरिया और मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है।


वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी में बचाव ही अत्यंत जरूरी है। घर से तभी बाहर निकले जब बहुत जरूरी काम हो। वो भी घर से निकलने के पहले पूरे शरीर को कपड़े ढक जरूर ले। इसके साथ ही भर पेट पानी पीने के बाद ही घर से निकले, इतना ही नहीं दिन में ओआरएस घोल, नीबू पानी, लस्सी, आम का पन्ना आदि तरल पदार्थो का ही सेवन करें। मिर्च मसाला युक्त और बासी भोजन का कदापि प्रयोग न करें।
डॉ. रविंद्र कुमार, सीएमओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed