{"_id":"5a01f7b04f1c1b69678b9e3a","slug":"31510078384-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बंदी किया मध्याह्न भोजन बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बंदी किया मध्याह्न भोजन बनाना
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। ब्लाक के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और एडेड विद्यालयों में अध्यापकों ने मद्याह्न भोजन बनाना बंद कर दिया है। संघ के पैड पर लिखकर इस बारे में बीईओ और बीएसएस कार्यालय में अवगत करा दिया गया है। शिक्षकों ने ये कदम जुलाई से अब तक का कन्वर्जन कास्ट नहीं मिलने पर कदम उठाया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल सिंह और मंत्री शिवप्रकाश चौबे ने बताया कि स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के सभी प्राथमिक और जूनियर स्कूलों पर सात नवंबर से मध्याह्न भोजन बंद कर दिया गया है। ब्लाक के मंत्री शिवप्रकाश चौबे ने बताया कि अध्यापक परेशान हैं। जुलाई से अब तक की कन्वर्जन कास्ट नहीं मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी कहते हैं भोजन बनाइए। जब अध्यापक भोजन बनवा देता है तो जिले के अधिकारी कहते हैं कि पैसा नहीं था तो कहां से खिला रहे हैं। बताया कि मंगलवार दोपहर संघ के पैड पर लिखकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और बीएसए कार्यालय को दे दिया गया है कि विकास खंड के सभी 107 प्राथमिक, 49 जूनियर और 12 एडेड विद्यालयों का में मध्याह्न भोजन बनाना बंद कर दिया है। प्रभारी बीएसए हरीश चंद्र ने बताया कि कुछ माह से कन्वर्जन कास्ट नहीं मिलने से मिड-डे मील बनाने में समस्या आ रही है। जहानांगज में इसके बंद होने की सूचना मिली है। एक हफ्ते में कन्वर्जन कास्ट जारी होने की उम्मीद है। शिक्षकों से इसे बंद न करने की अपील की गई है।