{"_id":"59aeeff34f1c1baf078b4702","slug":"31504636915-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मंडल ने शिक्षकों और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मंडल ने शिक्षकों और मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शिक्षक दिवस पर महिला मंडल जन सेवा समिति की महिलाएं मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर पहुंची। जहां उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इसके साथ ही डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया।
समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया विद्यालय के चिन्हित 12 मेधावी छात्रों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी गई। विद्यालय के विकास के लिए विचार विर्मश किया गया। अंत में शिक्षक दिवस के मौके पर सभी बच्चों में फल, टाफी आदि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कोषाध्यक्ष चेतना अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था ने उक्त विद्यालय को गोद लेकर इसे हैप्पी स्कूल बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में हम विद्यालय में विशेष आयोजन करते रहते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर महिला मंडल ने एक कक्षा पांच की बच्ची के आगे की पढ़ाई का जिम्मा लेते हुए उसे गोद लेने का निर्णय लिया। इस अवसर पर नीलम सिंह, सुमन सिंह, निरूपमा पाठक, चंदा तिवारी, रेखा श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, शिविका अग्रवाल, शशिकला आदि उपस्थित थे।