{"_id":"595be1464f1c1bf9138b4773","slug":"31499193670-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटघाट बाजार में सड़क की हालत बदतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाटघाट बाजार में सड़क की हालत बदतर
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाटघाट बाजार में सड़क की हालत बदत्तर
बारिश से गड्ढ़ों में पानी भरा, गिरकर घायल हो रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
लाटघाट। कस्बा लाटघाट में पुलिस चौकी के पास आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पोखरी में तब्दील हो गया है। जिसके कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभाग मौन है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
बता दें कि आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर लाटघाट बाजार पड़ती है। बाजार में सड़क पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो गई है। वर्तमान में बारिश के बाद लाटघाट बाजार की सड़क पोखरी की तरह दिखाई पड़ रही है। गड्ढ़ों के कारण अब तक दो दर्जन से अधिक साइकिल और बाइक सवार गिरकर घायल हो चुुके हैं। यहीं पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब राधे पुत्र शिवनाथ साइकिल से परिवार की महिला को लेकर जा रहे थे, गड्ढ़े के कारण अनियंत्रित होकर गिर गए। इसी क्रम में सहबदिया के राम राज पुत्र तिलक भी गड्ढ़े में गिरकर घायल हो गए। बाजार के रामचंदर यादव, रामनिवास, श्रीराम, जयनाथ, नारद सिंह पटेल, श्रीनिवास सिंह पटेल, अनिरुद्ध सिंह पटेल, आनंद कुमार, राजेश सिंह, दिनेश कुमार, सोनू राय, शिवबालक, अंकित गुप्ता, सतीश जायसवाल, गुलशन मद्धेशिया, पवन कुमार आदि ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन गोरखपुर के लिए सैकड़ों वाहनों का आना-जाना रहता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण जल्द नहीं हुआ तो सड़क में बने गड्ढ़ों में पौधे लगा और रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।