फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2.4 crore B-PACs turned into 60 E-PAC committees

Azamgarh News: 2.40 करोड़ से बी-पैक्स से ई-पैक्स बनीं 60 समितियां

Sat, 13 Jun 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
2.4 crore B-PACs turned into 60 E-PAC committees
आजमगढ़। साधन सहकारी समितियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। पहले और दूसरे चरण में चयनित 60 बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) को कंप्यूटरीकृत करके ई-पैक्स में परिवर्तित किया जा चुका है। समितियों के कार्यों का ऑनलाइन संचालन शुरू हो गया है और एक क्लिक पर उनका पूरा ब्योरा उपलब्ध हो रहा है। इससे किसानों को लेन-देन और विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन

एआर सहकारिता अजय कुमार ने बताया कि तीसरे चरण में 148 अन्य समितियों को भी ई-पैक्स के रूप में परिवर्तन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ई-पैक्स बनाने में प्रति समिति पर लगभग चार लाख रुपये हार्डवेयर, साफ्टवेयर पर खर्च हो रहे। वर्तमान समय में जिले में कुल 250 साधन सहकारी समितियां हैं। पहले, दूसरे चरण में 60 समितियों को ई-पैक्स के रूप में विकसित किया जा चुका है। इन समितियों के पुराने अभिलेखों और लेन देन संबंधी विवरणों को डिजिटल स्वरूप में अपडेट करने का कार्य जारी है। पहले समितियों का पूरा लेखा-जोखा रजिस्टरों में दर्ज किया जाता था। इससे रिकॉर्ड खंगालने में काफी समय लगता था। कंप्यूटरीकरण के बाद अब सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध होंगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी। समितियों के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र, ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ई-पैक्स व्यवस्था लागू होने से इन सेवाओं का संचालन अधिक सुगम और प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed