फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23 PRV workers of Azamgarh to be honoured on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे आजमगढ़ के 23 पीआरवी कर्मी

Sun, 24 Jan 2021 05:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Jan 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
23 PRV workers of Azamgarh to be honoured on Republic Day
Happy Republic Day - फोटो : सोशल मीडिया

आजमगढ़ जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 23 पीआरवी पुलिस कर्मियों का सम्मान होगा। एक साथ 23 पीआरवी कर्मियों का सम्मान के लिए चयन होने पर जनपद पुलिस में खुशी व्याप्त है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने इन सभी कर्मियों को बधाई दी है।

विज्ञापन


एडीजी यूपी 112 आसीम अरूण द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों को सम्मानित करने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत जिले से कुल 23 पीआरवी कर्मियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वाले पीआरपी कर्मियों में कमांडर हरेराम पांडेय, राजेश सिंह, प्रेम शंकर चौहान, विंध्यवासिनी सिंह, रमाकांत यादव, परमात्मा सिंह, बाबूलाल यादव, विरेंद्र नाथ पांडेय, सब कमांडर बृजभान सरोज, गनेश चंद्र यादव, विशाल यादव, अनिल कुमार यादव, रामलवट यादव, पायलट अमरनाथ यादव, अरविंद कुमार पांडेय, रामजीत यादव, अशोक कुमार, रामचंद्र यादव, विजय कुमार पाठक, जगदीश गौड, अजय सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पीआरवी कर्मियों ने सूचना मिलते ही समय से मौके पर पहुंच कर जरूरत मंदों को मदद पहुंचाने का कार्य किया। एसपी ने बताया कि 2 नवंबर 2020 को दिन में सवा ग्यारह बजे जीयनपुर कस्बा में एक व्यक्ति ने पीआरवी कर्मियों को रोक कर बताया कि आई-10 कार सवार तीन व्यक्ति उसके पास से 45 हजार रुपये लूट कर बनकट की तरफ भागे हैं। जिस पर पीआरवी कर्मियों ने तत्काल पीड़ित को वाहन में बैठाया और लूटेरों के पीछे लग गए।

कुछ ही देर में तीन लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया और पीड़ित का पैसा भी बरामद करा दिया। इसी क्रम में एक अन्य मामले में पीआरवी कर्मियों ने 14 जनवरी 2021 को शाम साढ़े छह बजे निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में मारपीट की सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी ने सम्मान के लिए चिह्नित सभी पीआरवी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुलिस महकमे के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed