फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   228 cases were reported in Sadar Tehsil, 15 were disposed of on the spot.

Azamgarh News: सदर तहसील में 228 मामले आए, मौके पर 15 का निस्तारण

Sun, 04 Aug 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
228 cases were reported in Sadar Tehsil, 15 were disposed of on the spot.
जिले में शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस क्रम में सदर तहसील में डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी हेमराज मीना की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 228 मामले आए। इसमें से मौके पर मात्र 15 मामलों का ही निस्तारण हो सका। डीएम ने अन्य सभी मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील सदर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर 228 मामले आए। इसमें राजस्व विभाग के 170, पुलिस के 24, विकास के 15, शिक्षा और स्वास्थ्य का एक-एक मामला सहित 17 मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारंभिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभिक स्तर पर जन समस्याओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अतुल कुमार गुप्ता, सीओ सिटी गौरव शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुरः तहसील सभागार में एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 79 मामले आए। मौके पर आठ का निस्तारण हुआ। निजामाबादः तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 80 मामले आए, जिसमें 10 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed