फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बोर्ड परीक्षा : नहीं पकड़ में आए एक भी नकलची

बोर्ड परीक्षा : नहीं पकड़ में आए एक भी नकलची

Fri, 23 Feb 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा : नहीं पकड़ में आए एक भी नकलची
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट कंप्यूटर और व्यवसायिक विषय तथा शाम की पाली में इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा थी। दोनों पालियों की परीक्षाओं में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम थी। सुबह की पाली में 913 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सुचिता बनाये रखने के लिए शिक्षा विभाग के उडन दस्तों ने कुछ परीक्षा केंद्रों का चक्रमण भी किया, लेकिन कहीं भी कोई नकलची पकड़ में नहीं आया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होती मिली। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा पूरी तरह सें सपंन्न हो चुकी है। इंटरमीडिएट में भी अब उन्हीं विषयों की परीक्षाए बाकी है, जिसमें परीक्षार्थी काफी कम होते है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
लाटघाट। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार को सुबह की पाली में सुभाष इंटर कालेज करखिया पर परीक्षा देने वाले छात्र अनुराग विश्वकर्मा पुत्र श्रीचंद ने शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रौनापार थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके साथ ही उसने जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह की पाली में जब वह परीक्षा देने केंद्र पर पहुंचा तो केंद्र व्यवस्थापक ने यह कहते हुए परीक्षा देने से रोक दिया कि तुम्हारा आधार कार्ड वैध नहीं है। इतना ही नहीं केंद्र व्यवस्थापक ने उसे साथ दुव्र्यवहार भी किया। डीएम के हस्तक्षेप पर उसे परीक्षा में बैठाया तो गया, लेकिन उसका काफी समय विवाद में नष्ट हो गया। पीड़ित ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा स्थगित, 12 मार्च को होगी पुन: परीक्षा
आजमगढ़। दस फरवरी को शाम की पाली में संपन्न हुई इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) षष्टम प्रशनपत्र की परीक्षा पूरे प्रदेश में स्थगित कर दी गई है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यो और परीक्षार्थियों को सूचित किया है कि पुन: परीक्षा की तिथि 12 मार्च निर्धारित की गई है। 12 मार्च को परीक्षा सुबह की पाली में सपंन्न करायी जाएगी। जिले में यह परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कालेज पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यो को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने छात्रों को पुन: परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की सूचना अवश्य दे दे ताकि किसी भी परीक्षार्थी की परीक्षा छूटने न पाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम की पाली में अनुपस्थित रहे 4194 परीक्षाथी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परीक्षा की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 19338 परीक्षार्थियों में 4194 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र तपेश्वरी देवी इंटर कालेज रानी की सराय पर शाम की पाली में सचल दल प्रभारी ने निरीक्षण के दौरान विषय अध्यापक को परीक्षा देते पाया, जिस सचलदल प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed