{"_id":"59b976474f1c1bb6688b45f2","slug":"21505326663-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों के खाते में भेजी गई 21 हजार आवासों की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों के खाते में भेजी गई 21 हजार आवासों की पहली किस्त
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पिछली सरकार में पिछड़ने पर शासन की ओर से मिली फटकार के बाद परियोजना कार्यालय का कार्य भी पटरी पर लौटता दिख रहा है। वर्ष 2016-17 और 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 21 हजार लाभार्थियों के खाते में आवास के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। सभी बीडीओ को जल्द निर्माण शुरू कराने और स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में पिछली सरकार के दौरान जिले की स्थिति काफी खराब हो गई थी। वर्ष 2016-17 में चयनित कई लाभार्थियों के खाते में आवास की पहली किस्त भी नहीं भेजी सकी थी। शासन की ओर से भी इस पर नाराजगी जताई जा रही थी। इसके बाद अधिकारियों पर नकेल कसी गई तो स्थिति संतोषजनक हो गई है। वर्ष 2016-17 में अभी तक 13707 लाभार्थियों के खाते में आवास के लिए पहली किस्त जारी की जा चुकी है। वहीं, 2017-18 में अभी तक 7401 आवासों के लिए पहली किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजी जा चुकी है। पीडी देवदत्त शुक्ला ने बताया कि योजना के तहत जिले की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन प्रयास के बाद स्थिति सुधार ली गई है। सभी बीडीओ को जल्द निर्माण शुरू कराने और स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।