{"_id":"5b0c45034f1c1bf86e8b5160","slug":"201527530755-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन से बंद है रौनापार क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन से बंद है रौनापार क्रय केंद्र
Updated Mon, 28 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। हरैया विकासखंड के साधन सहकारी समिति रौनापार को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। 20 दिनों से क्रय केंद्र पर ताला लटका हुआ है। किसान समिति का चक्कर काट रहे हैं। गेहूं घरों में पड़ा हुआ है। 185 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें अब तक 20 लोगों की गेहूं की खरीद हुई है।
साधन सहकारी समिति रौनापार क्रय केंद्र प्रभारी सचिव वीरेंद्र यादव ने बताया कि गोदाम भर चुका है। गेहूं लेने के लिए बोरे नहीं हैं। बोरे के अभाव में गेहूं खरीद नहीं रही है। बोरा न होने की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह पहले ही दे दी गई है। अभी तक बोरे नहीं मिले हैं। खरीद नहीं हो रही है। भदौरा गांव के देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक महीने से दौड़ रहे हैं। केंद्र पर गेहूं क्रय नहीं किया गया। हाजीपुर के कमला सिंह ने बताया 15 दिन से हम जब भी आते हैं गोदाम में ताला लटका होता है। संजय कुमार गुप्ता, राजेश, द्रौपदी देवी, अनिल सिंह का कहना है कि हम लोग परेशान हो रहे हैं। गोदाम पर आ रहे हैं तो बोरा नहीं मिल रहा है। अनाज रखने की जगह नहीं है, ये कहकर सचिव वापस कर देते हैं। किसानों का गेहूं घरों में खुले में पड़ा है।