{"_id":"5a7de4224f1c1b91268b94c6","slug":"201518199842-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ब्लाकों में तैयार रखें 25-25 शिक्षकों का पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ब्लाकों में तैयार रखें 25-25 शिक्षकों का पूल
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। आदेश के बाद भी वित्तविहीन कालेजों के शिक्षकों की ओर से कक्ष निरीक्षक ड्यूटी से गायब होने और ड्यूटी का विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से विरोध करने से बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने में काफी परेशानी आ रही थी। कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी का सामना करना पड़ रहा था। डीआईओएस के आदेश भी वित्तविहीन शिक्षकों पर असर नहीं डाल रहे है। परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी बीएसए को सभी एबीएसए के साथ बैठक कर ब्लाक वार 25-25 शिक्षकों का पूल बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत ड्यूटी के लिए भेजा जा सके।
कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाने के बाद भी वित्तविहीन कालेजों की ओर से शिक्षकों को ड्यूटी के लिए अवमुक्त नहीं करने से बोर्ड परीक्षा को कुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने में बाधा आने लगी है। पहले दो दिन तो तो कई केंद्रों पर कर्मचारियों की सहायता से परीक्षा को संपन्न कराने पड़ा। मौके की नजाकत को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी में लगाया गया तो शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। अभी भी परीक्षा को आराम से संपन्न कराने में कक्ष निरीक्षकों की कमी देखी जा रही है। स्थिति को देखते हुे जिलाधिकारी सीबी सिंह ने प्रभारी बीएसएस को सभी एबीएसए के साथ बैठक कर ब्लाकवार 25-25 शिक्षकों का पूल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।