{"_id":"5a7de3434f1c1bb2208b82f5","slug":"201518199619-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी ने दो गांवों में लिया आवास निर्माण का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी ने दो गांवों में लिया आवास निर्माण का जायजा
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित होने वाले आवासों की जांच के लिए शुक्रवार को परियोजना निदेशक फूलपुर और पवई विकास खंड पहुंचे। जहां उन्होंने बलईपुर और मिल्कीपुर गांव में हो रहे प्रधानमंत्री आवासों की जांच की।
परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ल ने बताया कि बलईपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 97 आवास आवंटित हैं। जिनमें एक आवास का निर्माण जमीनी विवाद के कारण रूका है। जिसके निस्तारण के लिए राजस्व कर्मी लगे हुए हैं। जल्द ही विवाद का निस्तारण कर आवास का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में 60 आवास ऐसे मिले जिनकी छत पड़ चुकी है। शेष आवासों की छत ढ़ालने की तैयारी लाभार्थियों द्वारा की जा रही है। वहीं मिल्कीपुर ग्राम पंचायत में 41 आवास आवंटित हैं। जांच के दौरान 39 आवासों की छत पूर्ण पाई गई। 20 आवासों की रंगाई पुताई का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। अभी दो आवास ऐसे है जिनकी छत पड़नी बाकी है। उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी सहित ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को निर्देशित किया गया है कि वह हर हाल में समय पर आवास का निर्माण पूरा कराएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।