{"_id":"596ba9f94f1c1bc1188b46b6","slug":"201500228089-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें वेतन के कुछ बिंदुओं पर नहीं हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें वेतन के कुछ बिंदुओं पर नहीं हुई बहस
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण एसोसिएशन की बैठक रविवार को डीएवी इंटर कालेज में अध्यक्ष नरेंद्रनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के संरक्षक हरी नरायन सिंह ने बताया कि चित्रकुट धाम के लोहिया प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय 14 से लेकर 16 जुलाई तक हुए प्रांतीय सम्मेलन में सातवें वेतन आयोग के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि जो बिंदु छोड़ दिए गए है उसका शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामजपित सिंह ने बताया सम्मेलन के दौरान जो ज्ञापन दिया गया है उसमें सरकारी अस्पतालों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में किराए में पचास प्रतिशत छूट, बालिकाओं की शादी में दो लाख रुपये तक की सहायता, स्नातक निर्वाचन में सेवानिवृत्त शिक्षकों को मतदान करने की सुविधा दिए जाने सहित अन्य मांग को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि हमारे संगठन में सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बैठक में कल्पनाथ सिंह, श्रीनाथ शुक्ल, लालसा राय, इंद्रजीत सिंह, उदयभान राय, अमरनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।