{"_id":"60ca3b9f8ebc3e331d4ad02a","slug":"2-29-lakh-cusecs-of-water-released-from-banbasa-barrage-into-ghaghra-azamgarh-news-vns595203242","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा बैराज से घाघरा में छोड़ा 2.29 लाख क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा बैराज से घाघरा में छोड़ा 2.29 लाख क्यूसेक पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा जहां कटान शुरू कर चुकी है वहीं बनबसा बैराज से छोड़े गए दो लाख 29 हजार क्यूसेक पानी से इसके जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसे देखते हुए बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने महुला गढ़वल बांध और गांगेपुर परिसया में हो रहे ठोकर निर्माण का निरीक्षण किया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर बारिश होने से थोड़ा बढ़ा। जल स्तर बढ़ने से घाघरा नदी के तटवर्ती गांव देवारा गरीब दुबे, अचल सिंह, देवारा खास राजा, गांगेपुर में कटान का डर ग्रामीणों को सताने लगा है। परसिया गांगेपुर गांव के सामने घाघरा नदी ने कटान शुरू कर दी है। मानसून की बारिश लगातार होने से घाघरा का जलस्तर में वृद्धि हुई है। निरीक्षण को पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद गुप्त, एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार, तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय, सहायक अभियंता बाढ़ खंड धनंजय यादव सहित लोगों ने महुला से गढ़वल तक तैयारी का जायजा लिया। टेकनपुर रेगुलेटर की साफ सफाई, ग्रिसिंग, गागेपुर परसिया गांव के सामने ठोकर निर्माण का निरीक्षण किया। बाढ़ खंड द्वारा तैयारी को भी अधिकारियों ने देखा। एडीएम गुरु प्रसाद ने निर्माण में देरी और पुरानी बोरी में भरा मिट्टी, पत्थर, बंधे के किनारे मिट्टी को रखने आदि के कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिंग बांध बनाने के लिए एक समिति गठित की गई थी। जिसमें अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार, बीडीओ इरसाद अहमद और जिला पंचायत के सहायक अभियंता है। विकासखंड अधिकारी हरैया इरशाद अहमद से कहा कि पूर्व में बनाई योजना पर काम नहीं हुआ जिससे कटान हो रही है। डीएम महोदय द्वारा रिंग बांध बनाने की जो योजना बनाई गई थी उस पर अब तक नहीं हुआ काम। वहीं सहायक अभियंता धनंजय यादव ने बताया कि बनबसा बैराज से दो लाख 29 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है जिसका असर तीन दिन बाद होगा।