{"_id":"5aa4206b4f1c1b8f778b4b52","slug":"191520705643-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी छात्रावास से हटेगा कब्जा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी छात्रावास से हटेगा कब्जा, मचा हड़कंप
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए बने छात्रावास पर इन दिनों संयुक्त शिक्षा निदेशक की नजर है। संयुक्त शिक्षा निदेशक इस छात्रावास को खाली करा अपना कार्यालय स्थानांतरित कराना चाहती है। अवैध कब्जे की कमिश्नर से भी शिकायत की गई। इस पर मंडलायुक्त ने छात्रावास में रह रहे लोगों से परिसर को खाली कराने का निर्देश डीआईओएस को दिया है।
वर्ष 1998-99 में राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं के लिए बने छात्रावास पर वर्तमान में डीआईओएस कार्यालय के कुछ कर्मचारी और जीजीआईसी की शिक्षिकाएं रहती हैं। आवास में रहने वाले लोग अवैध रूप से डीआईओएस कार्यालय का बिजली भी प्रयोग करते हैं। यह छात्रावास छात्राओं को कभी आवंटित नहीं हो पाया। अब छात्रावास पर संयुक्त शिक्षा निदेशक की भी नजर है। वह अपना किराए के भवन में चल रहा कार्यालय यहां स्थानांतरित कराना चाहती है। इसी के चलते उन्होंने कमिश्नर के यहां अवैध कब्जे की शिकायत भी की। इस पर कमिश्नर ने डीआईओएस को छात्रावास को जल्द अवैध और वैध कब्जेदारों से खाली कराने का निर्देश दिया है। कमिश्नर का फरमान आते ही आवास में रह रहे डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों और अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।
इनसेट-
कई भवनों पर जेडी कार्यालय का कब्जा
आजमगढ़। राजकीय बालिका इंटर कालेज के नए छात्रावास पर कब्जे को लेकर जेडी और डीआईओएस कार्यालय में ठनी हुई है। एक तरफ जेडी की ओर से छात्रावास पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई है, वहीं, जीजीआईसी के अन्य कई भवनों पर भी पहले से ही जेडी कार्यालय का कब्जा है। जीजीआईसी परिसर में बने प्रधानाचार्य आवास पर वर्षों से संयुक्त शिक्षा निदेशक का कब्जा है। इतना ही नहीं इस आवास के पीछे स्थित विद्यालय के पुराने छात्रावास में जेडी कार्यालय के कई कर्मचारी कब्जा जमाए हुए है।
विज्ञापन
सरकारी भवन के होते हुए भी मेरा कार्यालय किराए के भवन में चल रहा है। जिसके चलते ही जीजीआईसी के छात्रावास को खाली कराने की योजना बनाई गई है। वैसे भी इस परिसर में डीआईओएस कार्यालय के कुछ कर्मचारी ही रहते है। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग अवैध कब्जेदार और अराजक तत्व है। इस परिसर के खाली होने पर संयुक्त शिक्षा कार्यालय यहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। -अनारपति वर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल।
छात्रावास परिसर में कुछ अवैध कब्जेदार है, जिन्हें हटाने के लिए पहले ही एसडीएम और शहर कोतवाल से कहा जा चुका है। कमिश्नर ने पुन: अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया है। इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिसर में मेरे कार्यालय के भी कुछ कर्मचारी रहते है, जिन्हें जल्द छात्रावास खाली करने का निर्देश दे दिया गया है। कमिश्नर और जेडी के निर्देशों के तहत कार्रवाई की जा रही है। -डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।