{"_id":"5a7208894f1c1b8b268b79c9","slug":"191517422729-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को सिखाए विकास कराने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को सिखाए विकास कराने के टिप्स
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। सठियांव ब्लाक के जिला पंचायत संसाधन केन्द्र बैठौली पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ। सेवानिवृत्त जिला पंचायतीराज अधिकारी एसबी सिंह ने 50 ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यों को कराने के बारे में टिप्स दिए।
29 से 31 जनवरी तक चले प्रशिक्षण में स्वच्छ भारत मिशन, 14वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग सहित विभिन्न बिन्दुओं पर ग्राम प्रधानों को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले प्रधानों को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया गया। प्रशिक्षण लेने वालों में मुख्य रूप से रामू, सरोमिला सिंह, लालजीत सिंह, अजय राय, शुशीलकांत सिंह, राजेश, सतीश, अविनाश, अजीत राय सहित तमाम ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण लिया, जयदीप त्रिपाठी शामिल हैं। मंडल उपनिदेशक ने ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया। इस मौके पर एसबी सिंह, रामू पटेल, अरूण सिंह, अंसारी, शमशेर बहादुर, मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक रामाश्रय, लेखाकार आदि लोग मौजूद थे।