{"_id":"5b4f8afa4f1c1b45748b5ae3","slug":"181531939578-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणांचल में भी शुरू हुई पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणांचल में भी शुरू हुई पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम शहर से शुरू होकर अब ग्रामीणांचल में भी तेजी से फैलने लगी है। कहीं जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है तो कहीं संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से स्वयं पॉलीथिन का प्रयोग छोड़ने और कपड़े के झोले का इस्तेमाल करने की अपील की गई।
फूलपुर संवाददाता के अनुसार मिजवां फाउंडेशन के कैंप कार्यालय पर बुधवार को जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमे लोगों पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। महासचिव सखावत हुसैन ने कहा कि लोग अपनी सुविधा के तहत पॉलीथिन का प्रयोग करते है, लेकिन यह पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक सिद्घ हो रहा है। यहीं कारण है कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगाना पड़ा है। इस अवसर पर शमीम काजिम, राम आशीष बरनवाल, डॉ. मोहम्मद अजीम, अमरनाथ बरनवाल, गोविंद यादव, मिनहाज, अल्ताफ, आफ़ताब, फिरतू, शुजात हुसैन, सादिक, नैयर रजा, विष्णु मोदनवाल, उमाचंद, हरिश्चनंद, रामसेवक आदि मौजूद रहे। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल सरैया के बच्चों ने पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रबंधक रोहित वर्मा ने झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली सरैया, देऊरपुर बाजार होते हुए विद्यालय पहुंच कर संगोष्ठी में तब्दील हो गई। प्रबंधक रोहित वर्मा ने कहा कि पॉलीथिन आज मानव जाति के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। नष्ट न होने के चलते यह भूमि के उर्वरा शक्ति को भी खत्म कर रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज ने कहा कि पॉलीथिन के चलते आज सांस और त्वचा संबंधी रोग के साथ ही कैंसर का खतरा बढ़ गया है। संगोष्ठी को प्रधानाचार्य संजय वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रमाकांत वर्मा, शशांक सिंह, केदार, उमाशंकर, रामदयाल, प्रियंका, अर्पिता, वंदना, अन्नू आदि मौजूद रहे।
कटघर लालगंज में आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता
लालगंज। नगर पंचायत कटघर लालगंज के तत्वाधान में बुधवार को पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध और खुले में शौच बंदी को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयेेजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को एसडीएम लालगंज अरूण कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ईओ रामबचन यादव, अमरेज यादव, चेयरमैन विजय सोनकर, अनूप श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, चंद्रमणि यादव आदि मौजूद रहे।