{"_id":"5ad4e9ce4f1c1b60098b4d9f","slug":"181523902926-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाधन के आभाव में नहीं शुरू हुआ गेहूं क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाधन के आभाव में नहीं शुरू हुआ गेहूं क्रय केंद्र
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवई/अंबारी। विकास खंड पवई अंतर्गत साधन सहकारी समिति बस्ती पर गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। संसाधन के आभाव में यह केंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है।
समिति के सचिव रामचंदर यादव का कहना है कि समिति पर संसाधनों का आभाव है। इसके बाद भी इस समिति को गेहूं क्रय केंद्र बना दिया गया है। अब तक न तो गेहूं की गांठ और पतला गेहूं झारने के लिए झरना ही उपलब्ध कराया गया है न ही बोरे की सिलाई के लिए मशीन और धागा ही उपलब्ध हो सका है। ऐसे में गेहूं की खरीद का कार्य अभी शुरू नहीं कराया जा सका है। उन्होंने बताया कि 28 मई 2017 को आयी आंधी के दौरान गोदाम की सीमेंट शेड उड़ गया था। जिसे आज तक ठीक नहीं कराया जा सका। किसी तरह खुले स्थान पर प्लास्टिक आदि बांध कर काम चलाया जा रहा है। केंद्र का जिला कृषि अधिकारी, विपणन अधिकारी फूलपुर ने निरीक्षण भी किया था और जल्द शेड लगवाये जाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक कुठ नहीं हुआ है। गोदाम में रखे खाद का वितरण किसी तरह से कराया जा रहा है। वहीं स्थानीय किसान श्याम सूरत सिंह, दयाशंकर, रामजीत आदि ने क्रय केंद्र की व्यवस्था में सुधार करा कर केंद्र शुरू कराये जाने की मांग की है।
वहीं दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के क्रय केंद्र खरसहन कला पर जूट की बोरियां उपलब्ध न होने से गेहूं की खरीददारी नहीं हो रही है। किसान अपनी उपज को बेचकर ही पैसों से खरीद फरोख्त करेंगे। क्षेत्र के किसान ओमप्रकाश सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, पंकज सिंह, सुमंत सिंह, रामनाथ प्रजापति, आदि लोगों ने साधन सहकारी समिति पर उच्चाधिकारियों से अतिशीघ्र बोरी उपलब्ध कराने की मांग की है।