{"_id":"59b0418a4f1c1bfc7f8b4767","slug":"181504723338-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार बंद कर दूकानदारों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार बंद कर दूकानदारों ने दिया धरना
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी बाजार में 27 अगस्त की रात हुई तीन दूकानों से चोरी का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर सकी। जबकि दूकानदारों ने खुलासा न होने पर 4 सितंबर को अधिकारियों को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी थी। बावजूद इसके खुलासा न होने से नाराज दूकानदार बुधवार को दूकानें बंद कर और बाजार में धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी भूपेंद्रनाथ सिंह का मंदुरी बाजार में मेडिकल स्टोर है। इनके ठीक बगल में सुभाष सेठ का आभूषण और उपेंद्रनाथ सिंह की दूकान है। 27 अगस्त की रात चोर इन तीनों दूकानों का ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। घटना के संबंध में पीड़ित दूकानदारों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस केस दर्ज कर मौन साध गई। जबकि दूकानदार घटना के खुलासे के लिए पुलिस से संपर्क करते रहे। चार सितंबर को बाजार के लोगों की सहमती पर पीड़ित दूकानदार जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। साथ ही पांच सितंबर तक घटना का खुलासा न होने पर छह सितंबर दिन बुधवार को विरोध स्वरुप दूकान बंद कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिए थे। दूकानदारों के विरोध से हलकान कंधरापुर थाने के प्रभारी अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसी भी दशा में नौ सितंबर तक खुलासा करने का आश्वासन देकर धरना को समाप्त कराया।
मंदुरी बाजार में हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी सिटी