फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 panchayat assistants and six groups of women found absent in surprise inspection stopped salary

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 18 पंचायत सहायक व छह समूह की महिलाओं का रोका वेतन

Tue, 26 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
18 panchayat assistants and six groups of women found absent in surprise inspection stopped salary
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने मंगलवार को जूम एप के माध्यम से सुबह करीब 6.30 बजे सामुदायिक शौचालयों का औचक निरीक्षण कर सत्यापन किया गया। चेकिंग के दौरान 18 पंचायत सहायक व छह समूह की महिलाएं अनुपस्थित मिलीं। जिनका एक दिन का वेतन काटा गया। साथ ही डीपीआरओ को निर्देश दिए कि अनुपस्थित पंचायत सहायक व समूह की महिलाओं को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। जूम एम के माध्यम से 100 सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह के समय में सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान चेक किया जा रहा है कि सामुदायिक शौचालय खुला है या बंद है। उसपर लगाए गए पंचायत सहायक व समूह की महिलाओं की उपस्थिति हो रही है या नही। सीडीओ ने बताया कि सुबह 6.30 बजे जूम एप के माध्यम से 100 सामुदायिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 26 पंचायत सहायक सहायक उपस्थित व 18 अनुपस्थित थे। वहीं 20 समूह की महिलाएं उपस्थित मिलीं। जबकि छह अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने डीपीआरओ लालजी दुबे को अनुपस्थित पंचायत सहायक व समूह की महिलाओं को एक दिन का वेतन रोकने व उन्हें नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सामुदायिक शौचालय का सत्यापन प्रतिदिन किया जाएगा। कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed