फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   18 child laborers were freed by running a campaign

Azamgarh News: अभियान चलाकर 18 बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Wed, 24 Jul 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
18 child laborers were freed by running a campaign
जिले में बाल श्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के बवाली मोड़, करतारपुर, जुनैदगंज व बिलरियागंज के विभिन्न प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, ढाबों, ऑटो मोबाइल की दुकानों व गैराजों पर छापा मारा। इस दौरान कुल 18 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इसके साथ ही काम कराने वालों को नोटिस थमाया।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। साथ ही हिदायत दी गई कि बच्चों से भविष्य में बाल श्रम न कराएं। संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों व जनता के लोगों को बालश्रम न कराने पर जोर दिया गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट, ढाबा, ब्रेकरी, ऑटो मोबाइल की दुकान, गैराज आदि स्थानों पर बालश्रम न कराने से संबंधित पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, रोहित प्रताप, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी अभय राज मिश्र, राकेश तिवारी, आशीष प्रताप सिंह, रोहित मिश्रा, सुप्रिया पाल व अमरजीत सहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed