{"_id":"5a94542e4f1c1bd04b8b7e90","slug":"171519670318-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की सफाई कर प्रधान को दिखाया आईना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की सफाई कर प्रधान को दिखाया आईना
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। स्वच्छता को लेकर सरकार भले ही गंभीर हो, लेकिन रानी की सराय ब्लाक के रूदरी गांव में प्रधान की उदासीनता से सफाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान से शिकायत की, लेकिन प्रधान आश्वासन देते रहे। सोमवार को ग्रामीणों ने खुद कमान संभाली। शेषनाथ यादव की अगुवाई में नाली की सफाई और झाडू लगाकर प्रधान को आईना दिखाया।
गांव निवासी शेषनाथ यादव ने बताया कि गांव में सफाईकर्मी तैनात है, लेकिन प्रधान उसे अपने घर आदि की सफाई कराते हैं। आपत्ति जताई, लेकिन उन्होंने कहा कि मुझसे मतलब नहीं है। ऐसे में गांव में काफी गंदगी व्याप्त हो गई थी। नालिया बजबजा रही थीं। संक्रामण बिमारियों का डर सताने लगा था। सोमवार को ग्रामीणों ने चंदा लगाकर सबमर्सिबल के जरिये नाले में पानी छोड़ा। पुरुषों और महिलाओं ने नाले की सफाई खुद की। सूबेदार यादव, अजीत, दुर्गा, डबलू, ऋषि, डीएम यादव, दुर्गेश, सोनू, अमरजीत, कमलावती, शारदा देवी, प्रमिला, उर्मिला देवी आदि ग्रामीण शामिल रहे।