{"_id":"5a7f396e4f1c1b28428b4956","slug":"171518287214-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य हरिहर कृपालू से कृषि मंत्री ने की गुफ्तगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार्य हरिहर कृपालू से कृषि मंत्री ने की गुफ्तगू
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के कुरहंस कोठिया आश्रम पर शनिवार की शाम पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आचार्य हरिहर कृपालु उपाध्याय से मुलाकात की। उन लोगों ने अपनी बात करने के बाद बाहर निकलने के उपरांत कृषि मंत्री और आचार्य ने कृषि संबंधित बातों पर विस्तार से चर्चा की।
आचार्य ने कृषि मंत्री को बताया कि जिस आश्रम में हम रहते हैं यहां की भूमि कभी उसर हुआ करती थी। लेकिन दिन प्रतिदिन प्रयास करने से यह भूमि उपज योग्य हो गई और आज यहां पर गेहूं की अच्छी फसल उग रही है। कृषि मंत्री ने मातहतों को निर्देश दिया कि श्री आचार्य शिक्षक, एक ज्योतिषी के साथ-साथ कृषि में भी मानीटरिंग कर इतनी बढिय़ा उपज दे सकते हैं तो आप लोग भी इस दिशा में प्रयास करें और उत्पादन को बढ़ाने का प्रयास करें। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर कृषि, जिला कृषि अधिकारी, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री विनोद राय, घनश्याम सिंह पटेल, संतोष जायसवाल, दिवाकर सिंह, शिवपुरी सिंह, अरविंद जायसवाल, मुकेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, तारकेश्वर ओझा, बृजेश सिंह आदि उपस्थित थे।