फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राजभर बिरादरी को समेटने के लिए भाजपा ने चला इक्का

राजभर बिरादरी को समेटने के लिए भाजपा ने चला इक्का

Thu, 19 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
राजभर बिरादरी को समेटने के लिए भाजपा ने चला इक्का
आजमगढ़। अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री की बयानबाजी से असहज भाजपा ने पूर्वांचल में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए राजभर और अन्य अति पिछड़ी बिरादरियों को अपने साथ रखने के लिए अपने तुरुप के इक्के राज्यमंत्री अनिल राजभर को मैदान में उतार दिया है। इस संबंध में उनसे बात गई तो उन्होंने भी कहा कि यदि उन्हें कैबिनेट मंत्री के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है तो इसमें गलत क्या है। कहा कि समाज को सपा और बसपा ने आज तक ठगा है। उसके लिए बहुत कुछ करना है। सैनिक कल्याण और खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री अनिल राजभर बुधवार को शादीपुर और सठियांव के गांव में जन चौपाल को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो और विकलांग कल्यामंत्री ओम प्रकाश राजभर में पार्टी के विस्तार के लिए पूर्वांचल के जनपदों में अपनी सक्रियता काफी बढ़ा दी थी। गाजीपुर, वाराणसी, बलिया, मऊ और आजमगढ़ पर उनकी विशेष नजर थी। भाजपा अपनी सहयोगी पार्टी की इस विशेष सक्रियता लेकर पहले ही परेशान थी। इस बीच विभिन्न मामलों को लेकर कैबिनेट मंत्री पार्टी के लिए अलग से परेशानी का सबब बनते रहे हैं। इसी समस्या की काट के लिए पार्टी ने सैनिक कल्याण और खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री अनिल राजभर को मैदन में उतारा है। उन्होंने भी अपना कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने जनपद में दो स्थानों पर जन चौपाल को संबोधित किया। अनिल राजभर से ये पूछे जाने पर कि क्या आपको ओम प्रकाश राजभर के विकल्प के रूप में भाजपा देख रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा है तो गलत क्या है। बहरहाल हम किसी को काटने के चक्कर में नहीं है। सबी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। कैबिनेट मंत्री के बयानों के बारे में पूछने पर कहा कि ये अपने संस्कार और सम्मान की बात है। मुझे अपने समाज के लिए बहुत कुछ करना है। यहां के राजभरों को कभी सपा को सभी सुखदेव राजभर ने खूब बहकाया है। बताते चलें की इस क्षेत्र में राजभर मतदाताओं की संख्या काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed