{"_id":"5a87252d4f1c1b9b248b57ab","slug":"161518806317-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझगांवा में शुरू हुआ रास्ते का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझगांवा में शुरू हुआ रास्ते का निर्माण
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका द्वारा मझगांवा में जमीन मिलने के बाद भी रास्ते के अभाव में कूड़े को बंधे के किनारे गिराया जा रहा था। लेकिन रास्ते के जमीन की खरीद के बाद शुक्रवार को रास्ते का निर्माण शुरू हो गया। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर रास्ते का निर्माण शुरू कराया।
जनपद में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण नगरपालिका द्वारा नगर से निकलने वाले हजारों करोड़ टन कूड़े को नदी के किनारे बंधे पर गिराया जाता था। इस कूड़े से उठने वाले धुएं और बदबू को लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा इसका विरोध भी किया जाता था। प्रशासन की पहल पर रानी की सराय विकास खंड के मझगांवा में जमीन की तलाश पूरी हुई। लेकिन जमीन तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने से कूड़े का निस्तारण नदी के किनारे ही किया जाता था। लेकिन नगरपालिका ईओ का चार्ज लेने के बाद एसडीएम सदर ने रास्ते की जमीन का बैनामा पूरा कराकर शुक्रवार से उक्त जमीन के लिए रास्ते का निर्माण शुरू कराया। एसडीएम सदर प्रशांत कुमार ने बताया कि रास्ते के बनने के बाद शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण में सुविधा होगी। कुछ दिनों में ही रास्ता बनकर तैयार हो जाएगा।