{"_id":"605f71918ebc3e8d3b47ed8c","slug":"16-employees-found-absent-again-in-commissioner-s-inspection-azamgarh-news-vns582291355","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर के निरीक्षण में फिर अनुपस्थित मिले 16 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर के निरीक्षण में फिर अनुपस्थित मिले 16 कर्मचारी
विज्ञापन
आजमगढ़। लगातार कार्रवाई के बाद भी कर्मचारियों के आचरण में सुधार नहीं हो रहा है। आफिस से गायब रहने की शिकायतें लगातार आ रही हैं, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमिश्नर विजय विश्वास पन्त की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में एक बार फिर तीन कार्यालयों में कुल 16 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।23 मार्च को भी सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। मंडलायुक्त ने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण प्राप्त कर संस्तुति की है।
कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां 27 कर्मचारियों में पांच कर्मचारी लेखाकारमानिक चन्द्र श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार, रोकड़िया सुरेश प्रसाद गुप्ता और रामकृष्ण बरनवाल तथा उपरोकड़िया अश्वनी कुमार चौहान अनुपस्थित पाए गए। एसई नलकूप मंडल के कार्यालय में कुल 15 कर्मचारियों में पांच कर्मचारी संगणक राजेश्वर सिंह, कनिष्ठ सहायक अंगद यादव, हेल्पर गुला राम, धावक नीरज कुमार और चपरासी संतोष सिंह अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार एक्सईएन नलकूप खंड कार्यालय के निरीक्षण में कार्यरत 30 कर्मचारियों में छह कर्मचारी कनिष्ठ सहायक राम अकबाल सिंह व शशि कला, चपरासी उदयराज, चन्द्रभूषण व राजेश कुमार यादव तथा चौकीदार राजेश कुमार मौर्य अनुपस्थित थे। मंडलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने लगातार निरीक्षण के बावजूद कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जानेपर सख्त नाराजगी व्यक्त की। कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने साथ अधीनस्थत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थित समय से सुनिश्चित कराएं।