फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मौसम में बदलाव से किसानों की धड़कनें बढ़ी

मौसम में बदलाव से किसानों की धड़कनें बढ़ी

Tue, 18 Dec 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से किसानों की धड़कनें बढ़ी
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में सोमवार को मौसम में आए बदलाव के चलते किसानों की धड़कनें बढ़ गई। किसानों को चिंता सताने लगी कि अगर बारिश हुई तो भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के मालटारी, बोझिया, जीयनपुर, मोहम्मदपुर, गडेरीपट्टी, पकवाइनार, अंजानशहीद, देवापार, पारी पट्टी, राजू पट्टी, अंडाखोर, नसीरपुर, मधनापार, विजयापार, रामगढ़, बांसगांव, मुइयापार सहित पूरे क्षेत्र में गेहूं की बुवाई का कार्य चल रहा है। गेहूं की बुवाई का समय 15 नवंबर से 15 दिसंबर है। इसके बाद जो बुवाई होती है उसको पिछड़ा समय मानते हैं। इस समय बुवाई का कार्य तेजी से चल रहा है। अगर बारिश हुई तो गेहूं का बीज खेत में सड़कर नष्ट हो जाएगा। किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। गेहूं की बुवाई पिछड़ जाएगी। इसके चलते पैदावार कम होगी। क्षेत्र के किसान भृगुनाथ सिंह, राममिलन सिंह, अशोक, बृजेश, रामदरश सिंह, मुकेश राय आदि ने बताया कि बारिश हुई तो नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed