फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अब एएनएम और आशा भी कराएंगी ओडीएफ 20-30-45

अब एएनएम और आशा भी कराएंगी ओडीएफ 20-30-45

Mon, 02 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अब एएनएम और आशा भी कराएंगी ओडीएफ 20-30-45
आजमगढ़। सीएम के निर्देश के बाद जनपद को ओडीएफ कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी ने इसके लिए स्वयंसेवी संगठनों से लेकर सभी लोगों को इसमें शामिल दिया है। अब गांवों में एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा को भी इस अभियान से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। प्रत्येक गांव में एक नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। ये सफाईकर्मी, आशा, आंगनबाड़ी, प्रधान, कोटेदार और स्वच्छाग्रही के साथ शौचालय बनवाएंगे और इसका उपयोग करने के लिए प्रेरित भी करेंगे। इसके लिए सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने जनपद में ओडीएफ को लेकर हो रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में लापरवाही क्षम्य नहीं है। इस कार्य में तेजी लाने के लिए हर गांव में तैनात आंगनबाड़ी, एएनएम और आशा को भी इससे जोड़ा जाए। सबसे पहले इस बात की जांच की जाए कि उनका घर खुद ओडीएफ है कि नहीं। अगर नहीं है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय, परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed