{"_id":"5a8872024f1c1baa1b8b7ee8","slug":"151518891522-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी सहजानंद की मनाई गई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी सहजानंद की मनाई गई जयंती
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में शनिवार को डाक बंगले में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 129वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि स्वामी जी किसानों, गरीबों के मसीहा थे।
उन्होंने कहा कि लोगों की भूख को मिटाने वाला किसान आज स्वयं भूखा रह रहा है। आगे कहा कि भारत में संगठित किसान आंदोलन खड़ा करने का श्रेय स्ैमी सहजानंद सरस्वती को जाता है। उन्होंने जहां अंग्रेजों की दासता के खिलाफ लड़ाई वही किसानों को जमीदारों के शोषण से मुक्त कराने का काम किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री फौजी किशन लाल गौंड ने कहा कि किसानों को जमीदारों के शोषण से मुक्ति की लड़ाई लड़ते हुए स्वामी जी 26 जून 1950 को महाप्रयाण कर गए। उनके जीवन में जमीदारी प्रथा का अंत तो नहीं हुआ लेकिन उनके द्वारा प्रज्जवलित की गई ज्वाला की लौ बुझी नहीं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. विजय शंकर राय, युवा मोर्चा के महासचिव शशांक राय, साहिल उपाध्याय, अभिषेक राय, सजीत राय, पिंटू यादव, प्रमोद यादव सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।