{"_id":"5a64d5d74f1c1b7f268b59f2","slug":"151516557783-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकर समितियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकर समितियों पर कार्रवाई
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग रमा रमण ने बुनकर समितियों पर कार्रवाई के लिए डीएम को अधिकृत कर दिया। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में उन्होंने 11 समितियों की सुनवाई कर गबन की गई सरकारी धनराशि की ब्याज समेत वसूली करने, कूट रचना का पुष्टि होने पर एफआईआर कराने, आवश्यकता पड़ने पर अन्य समितियों की भी इसी तरह जांच कराने और संबंधित सीए पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखा है। कार्रवाई से एक माह के अंदर अवगत कराने की बात कही गई है। डीएम ने कार्रवाई के लिए सीडीओ और डीएसटीओ को नामित किया है।
डायरेक्टर हथकरघा विभाग को हुई शिकायत पर गठित टीम में शामिल अपर जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी सुनील सिंह, मुख्य कोषाधिकारी विजयशंकर और सहायक निबंधक राम किंकर ने मुबारकपुर की 11 बुनकर समितियों की जांच की थी। दोषी पाए जाने पर समितियों से 1.40 करोड़ की रिकवरी की सिफारिश की गई थी। सभापति और सचिव के साथ ही फर्जी बैलेंसशीट बनाने वाले सीए, विभागीय क्षेत्रीय पर्यवेक्षक, निरीक्षक और अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। मुबारकपुर में संचालित अन्य समितियों में भी इसी तरह के फर्जीवाड़े की पुष्टि की गई थी। 26 दिसंबर को डीएम ने रिपोर्ट डायरेक्टर हथकरघा रमा रमण को भेज दी थी। रिपोर्ट के परीक्षण के बाद आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग रमा रमण ने आरोपी समितियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए सीडीओ अभिषेक सिंह और डीएसटीओ डॉ. अर्चना सिंह को नामित किया है।
00000000000000
इन समितियों की हुई थी जांच
आजमगढ़। भारती हैंडलूम पुरारानी, विकास बुनकर नयापुरा, न्यू इंडिया हैंडलूम पुरा खिजिर, संगम हैंडलूम पुरारानी, सिल्क हैंलूम समौधी, इंडियन हैंडलूम पुरा दीवान, शमा इंडिया पुरा दीवान, भारत हैंडलूम पुरा रानी, डायमंड सिल्क पुरा रानी, रेशमी करघा उद्याग कटरा, आधुनिक बुनकर संघ पुरा सोफी।
विज्ञापन
0000000
डायरेक्टर हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग का पत्र मिला है। समितियों पर कार्रवाई स्थानीय स्तर पर ही करनी है। नियमानुसार कार्रवाई के लिए सीडीओ और डीएसटीओ को नामित किया है।
सीबी सिंह, जिलाधिकारी