{"_id":"5a47df3e4f1c1bce6d8b7056","slug":"151514659646-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की चेतावनी पर अवैध कब्जा हटवाने पहुंचा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह की चेतावनी पर अवैध कब्जा हटवाने पहुंचा प्रशासन
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुजारी की ओर से फूलपुर तहसील क्षेत्र के तरकुलहा गांव में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर के चारों तरफ़ 32 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद भी कब्जा न हटने की स्थिति में शनिवार को पुजारी राधेमोहन दास के आत्मदाह की चेतावनी से हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों के साथ जांच को पहुंचे और मंगलवार को दोनों पक्षों को कागजात के साथ तहसील मुख्यालय बुलाया।
ग्राम तरकुलहा निवासी और निर्माणाधीन मंदिर के पुजारी राधेमोहन दास ने एक पूर्व विधायक पर मंदिर और उसके अगल-बगल की 32 एकड़ सरकारी जमीन को फर्जी ढंग से अपने नाम करा कर कब्जा करने का आरोप लगाया था। शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। कब्जा न हटने पर उन्होंने मंदिर परिसर में आत्मदाह की चेतावनी दे दी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी फूलपुर अनिल कुमार सिंह शनिवार को गांव पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही कागजात देखे। मंगलवार को दोनों पक्षों को दस्तावेज लेकर तहसील में तलब किया। उपजिलाधिकारी फूलपुर अनिल कुमार सिंह ने कहा की सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीँ रहने दिया जाएगा। यदि ये भू-भाग सरकार का है तो अवैध कब्जा हटवा दिया जाएगा ।