फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अध्यक्ष पद से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया

अध्यक्ष पद से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया

Fri, 03 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में चल रही छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी चंदन कुमार और विभय चौहान ने नाम वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर तीन और महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री के पद पर आमने-सामने की टक्कर है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. कैलाशनाथ गुप्त और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवध सिंह यादव ने बताया अध्यक्ष पद से दो प्रत्ययाशियों ने नाम वापस ले लिया। अब आशीष यादव, साधना यादव और रामरतन कुमार के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होगी। महामंत्री पद के लिए विनय कुमार, वृंदापत कुंवर, अजीत कुमार और रामनयन यादव चुनाव मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। पुस्तकालय मंत्री पद पर विशाल कुमार और अशोक यादव आमन-सामने होंगे। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए प्रशांत कुमार यादव का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

00000
सात नवंबर को होगा मतदान
सगड़ी। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव में सात नवंबर को सुबह नौ से दो बजे तक मतदान होगा। तीन बजे से मतगणना होगी। मतगणना के बाद जीते हुए प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव अधिकारी डॉ. कैलाश नाथ गुप्त ने बताया कि लिंगदोह कमेटी के अनुसार ही चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed