{"_id":"598608344f1c1b791d8b47dd","slug":"151501956148-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मामलों में से दो का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मामलों में से दो का निस्तारण
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
मेजवां । एसडीएम फूलपुर डीके गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को फूलपुर कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 12 लोगों ने शिकायती पत्र दिया। जिसमें से दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
एसडीएम फूलपुर ने समाधान दिवस के अवसर पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि किसी मामले में लापरवाही बरती गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल रामायण सिंह, राजेश पान्डेय, मो. नोमान, राजस्व निरीक्षक प्रकाश चन्द्र यादव, प्रमोद सिह, पप्पू ओझा आदि मौजूद रहे।