फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पहला दूसरा स्थान हासिल करने वाले किसान हुए पुरस्कृत

पहला दूसरा स्थान हासिल करने वाले किसान हुए पुरस्कृत

Sun, 23 Dec 2018 11:51 PM IST
sanjay mishra संजय मिश्रा
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पहला दूसरा स्थान हासिल करने वाले किसान हुए पुरस्कृत
किसान हुए पुरस्कृत
आजमगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र कोटवा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रविवार को किसान सम्मान दिवस और गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और मुख्य विकास अधिकारी देवी शरण उपाध्याय ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर किया। इसमें धान उत्पादन में प्रथम पुरस्कार सठियांव विकास खंड के अखिलेश मौर्य को क्राप कटिंग के आधार पर, द्वितीय पुरस्कार पल्हना के ओम प्रकाश सिंह को दिया गया। गेहूं उत्पादन में प्रथम पुरस्कार मिर्जापुर विकास खंड के गोरखनाथ और द्वितीय पुरस्कार सठियांव के धनई यादव को दिया गया। मूंग उत्पादन में प्रथम पुरस्कार कोयलसा विकास खंड के चंद्रभान यादव और द्वितीय पुरस्कार ठेकमा के संजय यादव को प्रदान किया गया। सरसों उत्पादन में प्रथम पुरस्कार मेंहनगर विकास खंड के रामाश्रय और द्वितीय पुरस्कार मेंहनगर के ही विरेंद्र पांडेय को दिया गया। पशुपालन से दुग्ध उत्पादन में बिलरियागंज विकास खंड के हेमेंद्र सिंह प्रथम, जहानागंज के अवधनाथ यादव द्वितीय, अंडा उत्पादन में रानी की सराय विकास खंड के नदीम मुहम्मद प्रथम, अजमतगढ़ के विरेंद्र राय द्वितीय स्थान पर रहे। प्याज उत्पादन में अजमतगढ़ विकास खंड के रजनीश कुमार सिंह प्रथम, रमाशंकर मौर्य द्वितीय, मचान विधि से लौकी उत्पादन में अतरौलिया के लालचंद वर्मा प्रथम, विंध्याचल द्वितीय स्थान पर रहे। इस तरह से अन्य क्षेत्रों में भी अधिक उत्पादन के मामले में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपकृषि निदेशक डा. आरके मौर्य, डा. आरके आनंद, कार्यक्रम समंवयक केबीके, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश गुप्ता, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी बालकृष्ण वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


गरीबों, किसानों, मजदूरों के मसीहा थे चौधरी : बलराम
बिंद्राबाजार। स्व. ईशदत्त यादव स्मृति ज्ञान केंद्र गोमडीह में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जंयती पर किसान महोत्सव एवं स्वर्ण जयंती कार्यक्रम का आयोजन हरी प्रसाद दुबे की ओर से किया गया। उद्घाटन पूर्व मंत्री बलराम यादव ने किया। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह गरीबों, किसानों, मजदूरों के मसीहा थे। विधायक दुर्गा यादव ने कहा कि चौधरी ने जमीदारी प्रथा का अंत कर एतिहासिक कार्य किया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री की सोच थी कि गांव का किसान और मजदूर खुशहाल हो। इस दौरान किसान गोष्ठी, लोकगीत, नृत्य, धोबिया नृत्य, कवि सम्मेलन, कंबल वितरण, कुश्ती प्रतियोगिता और जादूगर के कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। सपा नेत्री प्रेमा यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री किसानों, गरीबों के पक्षधर थे। संचालन करते हुए हरि प्रकाश दुबे ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री वसीम अहमद, पूर्वी कमला यादव, ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद, अभिषेक यादव, बबिता चौहान, शैलेंद्र यादव, राज नारायण यादव, लाल बहादुर यादव, बिहारी लाल अंबर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed