{"_id":"5ad4e7f04f1c1ba6018b4e39","slug":"141523902448-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में हुई लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में हुई लोगों की मौत
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। यातायात नियमों के अनुपालन के लिए तमाम जागरुकता अभियान भले ही चलाए जाते हैं, लेकिन आलम यह है कि जिले में एक वर्ष में हत्या से ज्यादा सड़क हादसे में लोगों की मौत हुई है। पुलिस विभाग आए दिन हो रहे सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा कम करने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इसके तहत सभी थानाध्यक्षों से दुर्घटना बाहुल्य स्थलों की पहचान कर सूची मांगी गई है। स्थलों की सूची उपलब्ध होने के बाद पुलिस इन स्थानों पर सड़क हादसों के विषय में लोगों को जागरुक करने संबंधी बोर्ड, ब्रेकर आदि बनवाएगी। ताकि लोगों में सावधानी आए और लोग उक्त स्थानों पर पहुंचने से पहले सावधानी बरत सकेंगे।
पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों में प्रतिवर्ष सड़क हादसों में हुई मौतों में इजाफा हुआ है। इन दुर्घटनाओं के पीछे प्रमुख कारण यातायात नियमों की अनदेखी और अभाव है। लोगों का लापरवाही के साथ ही पुलिस भी यातायात नियमों के प्रति कोई सख्ती नहीं बरतती। जिसका परिणाम है कि आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे रोकने के लिए कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस इसके आंकड़ों को कम करने की रणनीति तैयार कर रही है। इसके तहत एसपी ने एसपी ट्रैफिक के माध्यम से सभी थानाध्यक्षों से उनके क्षेत्र के दुर्घटना बाहुल्य स्थलों की सूची मांगी है। जिसे थानाध्यक्ष सर्वे कर दुर्घटना बाहुल्य स्थलों की सूची जुटाने मेें लगे हुए हैं।
आंकड़े-
वर्ष हत्या सड़क हादसे में मौतें
2014 -67 -286
2015 -70 -230
2016 -68 -282
2017 -65 -305
इनसेट-
यातायात नियमों के प्रति किया जाएगा जागरुक
आजमगढ़। थानों से दुर्घटना बाहुल्य स्थलों की सूची उपलब्ध हो जाने के बाद पुलिस उन स्थानों पर यातायात नियमों की जानकारी संबंधी बोर्ड लगाएगी। ताकि बोर्ड पर दी गई जानकारियों की मदद से वाहन चालक उक्त स्थान पर पहुंचने से पहले ही सावधान हो जाएं। रात को चमकने वाले सांकेतिक रेडियम आदि भी बोर्ड पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कोट-
हत्या से ज्यादा सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। इस आंकड़े को कम करने के लिए एसपी ट्रैफिक के जरिए सभी थानाध्यक्षों से दुर्घटना बाहुल्य स्थलों की सूची मांगी गई है। ताकि वहां यातायात नियमों के प्रति बोर्ड लगाकर लोगों को जागरुक किया जा सके। इसके अलावा जल्द ही प्रत्येक दिन दो-दो घंटे पुलिस यातायात नियमों के अनुपालन के लिए क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाएगी। ताकि लोग नियमों का पालन करें और जागरुक हो सकें। - अजय कुमार साहनी, एसपी