{"_id":"5c6af1cebdec2229c12b94d2","slug":"131550512590-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता व नाला के लिए नपा कार्यालय का हुआ घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता व नाला के लिए नपा कार्यालय का हुआ घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर। अमिलो पूर्वी वार्ड के राजभर बस्ती के लोगों ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर दिया। उन्होंने मांग की कि बस्ती में आने जाने के लिए रास्ते व जल निकासी के लिए नाला निर्माण कराया जाए। आक्रोशित लोगों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी भी दी।
अमिलो क्षेत्र हाल ही में नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में शामिल किया गया है। अमिलो पूर्वी वार्ड के राजभर बस्ती के लिए अब तक न तो रास्ता ही है न ही जल निकासी के लिए नाला है। इसके चलते बस्ती के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। घंटों पालिका कार्यालय का घेराव कर वार्ड वासियों ने नपा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन ईओ को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र कुमार राजभर, हरिकशुन, निर्मला देवी, प्रमोद, उमेश, राजेंद्र, जोगिंदर गोंड, विमलेश, सुनील, विजय, बाल किशुन, यशोदा, शारदा, कमलावती, दुखिया, रमंती, दुर्गावती, तारा, मेवाती, जानकी, उर्मिला, यशोदा आदि शामिल रहे।