{"_id":"5b785e3e42c79246361b087d","slug":"131534615102-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन को पलीता, सूख गए हरियाली के लिए रोपित पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन को पलीता, सूख गए हरियाली के लिए रोपित पौधे
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के वृहद पौधरोपण अभियान को उसके अधिकारी और कर्मचारी ही पलीता लगा रहे है। शासन की लाख सख्ती के बाद भी पौधरोपण के नाम पर हवा-हवाई दावे किए जा रहे है। वहीं बिजली विभाग की कवायद तो इतने निम्र स्तर की रही कि सिधारी हाईडिल परिसर में लगाए गए 1107 पौधो में से सत्तर प्रतिशत से अधिक पौधे तीन दिनों में ही पूरी तरह से सूख चुके है। पूरा मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में है, फिर भी प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है। प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर पूरे प्रदेश में वृहद पौधरोपण की योजना बनाया था। इसके तहत जिले के सभी विभागों को अलग-अलग पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया था। विभागों द्वारा दावे तो किए जा रहे हैं पर मानक अनुरूप पौधे नहीं लगाए गए । ऐसे मेें तीन दिनों के अंदर ही रोपे गए पौधे सूख गए हैं। बिजली विभाग की तरफ से अधिशासी अभियंता वितरण खंड चंद्रेश कुमार उपाध्याय को नोडल अधिकारी नामित किया गया था। सिधारी स्थित हाईडिल परिसर में नोडल अधिकारी 1107 पौधे लगाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन यहां पर सूखे को रोपित करने का दावा कर रहे है, लेकिन उनका यह दावा वास्तव में हवा-हवाई है। रोपे गए पौधों में सूखे 70 फीसदी इसकी गवाही दे रहे हैं।
हाईडिल परिसर में पौधरोपण के लिए जिम्मेदार अधिकारी ने बताया है कि परिसर में मानक के अनुरूप पौधे लगाए गए है, लेकिन मानक के अनुरुप पौधरोपण न किए जाने की शिकायत भी सामने आयी है। ऐसी स्थिति में हाईडिल परिसर में हुए पौधरोपण की जांच करायी जाएगी।
शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
हाईडिल परिसर में पौधरोपण के लिए जिम्मेदार अधिकारी ने बताया है कि परिसर में मानक के अनुरूप पौधे लगाए गए है, लेकिन मानक के अनुरुप पौधरोपण न किए जाने की शिकायत भी सामने आयी है। ऐसी स्थिति में हाईडिल परिसर में हुए पौधरोपण की जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी, आजमगढ़।