फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अब तक पूरी नहीं हुई प्रतिबंधित गनर देने की जांच

अब तक पूरी नहीं हुई प्रतिबंधित गनर देने की जांच

Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अब तक पूरी नहीं हुई प्रतिबंधित गनर देने की जांच
आजमगढ़। प्रतिबंध के बावजूद पूर्व एसपी कुंतल किशोर द्वारा सपा के एमएलसी राकेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू को दी गई एमपी-5 गनरों की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी। जबकि भाजपा नेता की शिकायत पर पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने एसपी आजमगढ़ को सौेंपी थी। साथ ही जांच जल्द से जल्द पूरी करके उसकी रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

पूर्व डीजीपी सुलेखान सिंह द्वारा एसपी आजमगढ़ को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक सगड़ी तहसील क्षेत्र के भाजपा नेताओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। पार्टी के लोगों का आरोप था कि पूर्व एसपी आजमगढ़ कुंतल किशोर ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी राकेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू को नियमों को ताक पर रखकर प्रतिबंधित गन एमपी -5 की सुरक्षा प्रदान कर दी। जबकि नौ मई 2014 को जारी शासनादेश में एमपी-5 रायफल, एके 47 को प्रतिबंधित करते हुए इसकी सुरक्षा वीवीआईपी को ही देने का प्रावधान है। पार्टी नेताओं से मिली इस शिकायत को सीएम ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह को सौंपते हुए जांच और रिपोर्ट के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस जांच के अब तक पूरी न होने से जहां डीजीपी और सीएम के आदेश को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
प्रतिबंधित गनर देने के मामले की जांच सीओ लाइन को सौंपी गई थी। वह अपनी जांच और जिम्मेदार लोगों का बयान दर्ज करते हुए अपनी रिपोर्ट सौंप दिए। सीओ की रिपोर्ट की पुन: जांच के लिए रिपोर्ट एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed