फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लाल निशान से नीचे पहुंचा घाघरा का पानी, कटान ने उड़ाई नींद

लाल निशान से नीचे पहुंचा घाघरा का पानी, कटान ने उड़ाई नींद

Thu, 07 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
लाल निशान से नीचे पहुंचा घाघरा का पानी, कटान ने उड़ाई नींद
लाटघाट। घाघरा का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है। जलस्तर घटने के बावजूद तेजी कटान की वजह से ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाढ़ क्षेत्र में पशुपालक पशुओं के चारे के लिए परेशान हैं वहीं संक्रामक रोग बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

विगत कई दिनों से घाघरा का जलस्तर अब घटने लगा है। नदी का जलस्तर घटने से जहां क्षेत्र के कई गांवों के रास्तों से बाढ़ का पानी उतर चुका है वहीं कटान में तेजी आई है। तेजी से हो रही कटान ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि घाघरा की लहरें जब-जब उफनती हैं तो 10 से 15 बिस्वा जमीन कटकर घाघरा में विलीन हो जाती है। नदी देवारा खास राजा गांव के मुराली के पुरवा का 14 आशियाना लील चुकी है। पुरवे के रामचंद्र, राम अवध, राम अधार, तीरथ, अयोध्या, परसन, पूजन, लालधर, देवकी, लालबचन, राधेश्याम, रामबृक्ष आदि अपना सामान समेट कर 500 मीटर दूर आशियाना बना चुके हैं। देवारा खास राजा गांव के बगहवा के उत्तर त्रिलोकी के पुरवा के पास कटान तेज हो गई है। पुरवे के लालचंद, त्रिलोकी, श्रीकांत, संजय, सरवन, महेंद्र, राजेंद्र, बीरबल, श्यामधारी, भोंभल, मुंशी, फूलबदन, नेवास, रामरक्षा, सजगू, प्रकाश, भालचंद, रामाश्रय, पिंटू का घर घाघरा के निशाने पर है। बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहे किसान पशु चारे के लिए परेशान है। बुधवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.36 और डिघिया पर 70.38 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी दोनों ही गेजों पर खतरा बिंदू से नीचे आ गई है। बदरहुंआ में खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 48 सेमी और डिघिया में खतरा बिंदू 70.40 मीटर से चार सेमी नीचे बह रही है।
विज्ञापन


राहत पैकेट के लिए किया प्रदर्शन
लाटघाट। एमजी बांध के उत्तर चक्की हाजीपुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को राहत पैकेट न मिलने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों को अभी तक राहत पैकेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एमजी बांध के उत्तर चक्की हाजीपुर बाढ़ के पानी से घिरा है। यहां के लेेग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर में रहने को बाध्य हैं। राहत पैकेट न मिलने पर बुधवार को बाढ़ पीड़ितों ने प्रदर्शन किया। गांव की लालती, फुलझड़ी, मन्नू, सुभावती, सुनीता ने बताया कि घाघरा की कटान से हम लोगों का घर घाघरा में विलिन हो गया। परिवार के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर में रहने को मजबूर हैं। बाढ़ पीड़ितों में राशन बंटा। लेकिन हम लोगों को राहत पैकेट नहीं मिला। सुशीला, शोभा, ममता, सरिता, अर्पिता, कुलदीप, राजेश मिश्रा, दिनेश, संजय आदि ने बताया कि हम लोगों में आपदा राहत पैकेट वितरित किया जाए।


बाढ़ पीड़ितों की मदद की
आजमगढ़। घाघरा की बाढ़ से पीड़ितों की मदद को बुधवार को डीएवी पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष अरूण मिश्र के नेतृत्व में जनसहयोग से एकत्र अनाज सहित अन्य सामान डीबहाबारी प्रधान गंगा यादव व गौसपुर प्रधान शिवानंद यादव को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि आगे जो भी मदद होगी बाढ़ पीड़ितों की जाएगी। इस अवसर पर राज यादव, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed