फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 schools of the division, Dibar, will not be able to become examination centers

Azamgarh News: मंडल के 13 विद्यालय डिबार, नहीं बन सकेंगे परीक्षा केंद्र

Sat, 17 Dec 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
13 schools of the division, Dibar, will not be able to become examination centers
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी गई है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने से पहले आजमगढ़ समेत मंडल के सभी जिलों के कुल 13 विद्यालयों को डिबार घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के कुल 342 स्कूलों को डिबार किया गया है। इसमें आजमगढ़ मंडल के कुल 13 स्कूल शामिल हैं, जिसमें आजमगढ़ का एक, मऊ का एक और बलिया के 11 स्कूल शामिल हैं। अब नई केंद्र निर्धारण नीति के अनुसार बोर्ड की अंतिम सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 306 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। दावे-आपत्ति लिए गए हैं। जल्द ही आपत्तियों का निवारण कर उसे शासन को भेज दिया जाएगा। अब डिबार केंद्र तय हो जाने के बाद परीक्षा केंद्र बनाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में एक विद्यालय ही डिबार सूची में है। इसे केंद्र नहीं बनाया जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूची में कोई नया केंद्र नहीं बढ़ाया गया है। जो केंद्र शामिल हैं उन्हें पूर्व में ही डिबार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के यह स्कूल नहीं बन सकेंगे केंद्र
आजमगढ़ - वेस्ली इंटर कॉलेज आजमगढ़।
मऊ - घुरभारी यादव इंटर कॉलेज समाउद्दीनपुर मऊ।
बलिया - श्री लंगटू बाबा इंटर कॉलेज हंडिया कला, इंटर कॉलेज परानपुर, श्री पचेव देवी राजमुनि देवी इंटर कॉलेज बिगही बहुआरा, डीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज सोहवल रतसर, कमला राज इंटर कॉलेज गौवापार, लीलावती देवी उमा विद्यालय बाहरपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय ढ़ेकवारी नगरा, महराजी देवी स्मारण इंटर कॉलेज, मां लचिया मूरत यादव उमा विद्यालय पशुहारी, डीआरआर उमा विद्यालय अवराई खुर्द व जय जगदीश इंटर कॉलेज निपनिया शामिल है।

--------------
बोर्ड द्वारा सूची जारी की गई है, जिसमें डिबार विद्यालयों का नाम भी जारी किया गया है। इसमें मंडल के कुल 13 विद्यालय शामिल हैं। इनके नाम को सूची से मिलान कर लिया गया है। इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। - उमेश कुमार त्रिपाठी, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed