{"_id":"5c27bdfcbdec2256fe7bd899","slug":"121546108412-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने कराए एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने कराए एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन
Sun, 30 Dec 2018 12:11 AM IST
संजय मिश्रा
azamgarh
azamgarh
Published by: संजय मिश्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
हुनर रंग महोत्सव में भाग लेने आये कलाकारो द्वारा शहर में निकाली गई रंग यात्रा प्रदर्शन करते कटक उड़ीसा के कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हुनर संस्थान की ओर से नगर के वेस्ली इंटर कालेज परिसर में आयोजित हुनर रंग महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला परिसर से रंग यात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने पारंपरिक वेषभूषा में लोगों के एक भारत श्रेष्ठ भारत के दर्शन कराए। यह रंगयात्रा अग्रवाल धर्मशाला पुरानी कोतवाली से शुरू होकर तकिया, कोट, दलालघाट, कालीनगंज, चौक, मातबरगंज से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने दलालघाट पर रंगयात्रा का स्वागत किया। उनके आगमन से कलाकारों का हौसला और बढ़ गया। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि समूचा भारत आजमगढ़ की सड़कों पर उतर आया है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता का यह सांस्कृतिक महाकुंभ जनपदवासियों के लिए हुनर का उपहार है। आज अनेकता में एकता हिंद की विशेषता पूरी तरह से इस हुनर रंग महोत्सव के रग-रग में समाई हुई है। यही तो हमारा भारत है।
रंगयात्रा को हरी झंडी दिखाकर डा. पीयूष सिंह यादव, अभिषेक जायसवाल दीनू ने रवाना किया। रंगयात्रा शामिल कलाकारों ने तरह-तरह के भेष बनाए थे। कोई पागल था, तो कोई कृष्ण, तो कोई काली का रूप धरे हुए था। जुलूस में नर्तन कल्चरल रेपेटेरी नलबाड़ी, मां दुर्गा एजुकेशनल सोसाइटी गंजम ओडिशा, सास्वत संगीत कला अकेडमी जाजपुर ओडिशा, उत्कल संगीत समाज कटक, शिवम कला केंद्र असम, मुद्गलपुरी नाट्य कला मंच मुंगेर बिहार, धनलक्ष्मी शिवसागर, रॉक स्टार डांस अकादमी मिर्जापुर, नाद ब्रहम नागपुर महाराष्ट्र, अकतराम कोलकाता, बीआईटीजी दिल्ली, आंदोलन खोरदा, नर्तन कला क्रिष्टि असम, यंग नाट्य संस्था सूरी वीरभूमि, मठ संकीर्तन मंडल कटक, पॉयनियर एक्टिंग इंस्टिट्यूट गुजरात, हेपाह असम सहित सभी टीमें अपने अपने पारंपरिक परिधानों में निकली। महोत्सव के चौथे दिन रंगयात्रा के बाद शाम को पांच नाटकों का मंचन हुआ। रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल और सुधीर कुमार अग्रवाल मुन्ना बाबू को समर्पित कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि, पूर्व पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी, पीयूष सिंह यादव ने दीप जलाकर किया
विज्ञापन
। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाटकों की प्रस्तुति हुई। इस मौके पर अजेंद्र राय, नीरज अग्रवाल, रत्नाकर गुप्ता, अभिषेक जायसवाल दीनू, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, गौरव मौर्य, शशि सोनकर, काजल सिंह आदि उपस्थित थे।