{"_id":"5b79b46442c79246424d5c90","slug":"121534702692-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान कार्य के लिए समान वेतन की आवाज किया बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान कार्य के लिए समान वेतन की आवाज किया बुलंद
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ की बैठक रविवार को करतारपुर में हुई, जिसमें समान कार्य के लिए समान वेतन के मुद्दे पर चर्चा की गई। वर्तमान सरकार द्वारा भी इस मुद्दे पर गंभीरता न दिखाए जाने पर शिक्षकों ने आक्रोश जताया। अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि ए ग्रेड के नैक मूल्यांकित कालेजों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जा रहा है, लेकिन अन्य ग्रेड के कालेजों के शिक्षकों को भरण पोषण के लिए न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा है। इसके चलते स्ववित्तपोषित पाठयक्रमों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों में निराशा है। विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा दे रही है लेकिन इस सरकार की कवायद भी वहीं है जो पूर्ववर्ती सपा-बसपा की सरकारों ने किया है। इस सरकार में भी स्ववित्तपोषित अनुदानित महाविद्यालयीय शिक्षकों के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है। बैठक में पांच सितंबर शिक्षक दिवस के पूर्व इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से विचार करने की मांग की गई। अन्यथा की स्थिति में धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक भी व्यक्त किया गया। इस मौके पर डॉ. सदानंद मिश्रा, डॉ. आरके मौर्या, डॉ. अवधेश गिरी, डॉ. आराधना सिंह, डॉ. इंदुमती दुबे, डॉ. गरिमा अग्रवाल, डॉ. शिल्पी यादव, डॉ. अनिता भारती, डॉ. अखिलेश, डॉ. जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन