फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संविदा पर तैनात चार उर्दू शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त

संविदा पर तैनात चार उर्दू शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त

Sat, 17 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
संविदा पर तैनात चार उर्दू शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त
आजमगढ़। जिले के विभिन्न कस्तूरबा विद्यालयों में संविदा पर तैनात चार उर्दू शिक्षकों की सेवा समाप्ति का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। इन उर्दू शिक्षकों को काफी दिनों से मानदेय नहीं मिल रहा था। मानदेय न मिलने के कारण यह लोग हाईकोर्ट में पहुंचे। हाईकोर्ट से मिले निर्देशों के अनुसार तत्कालीन जिलाधिकारी ने जिन विद्यालयों में उर्दू पढने वाले बच्चों की संख्या कम थी। वहां पर तैनात इन उर्दू शिक्षकों की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया था। लेकिन तब कार्रवाई नहीं की गई। लेकिन जब यह मामला जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के सामने पहुंचा तो उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देशों का हवाला देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इनकी सेवा समाप्त करने और वजट की व्यवस्था कर बकाया मानदेय देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में स्थापित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में 20 प्रतिशत मुस्लिम छात्रों की संख्या होने पर संविदा पर उर्दू शिक्षकों की नियुक्त का निर्देश दिया गया। इस क्रम में जिले के 10 कस्तूरबा विद्यालयों में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति की गई। नियुक्ति के बाद जिले के चार कस्तूरबा विद्यालयों अजमतगढ़, बिलरियागंज, ठेकमा और अतरौलिया में समय के साथ उर्दू पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 20 प्रतिशत से कम हो गई। इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने इन चारों विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया। इसके बाद यह शिक्षक मानदेय के लिए हाईकोर्ट चले गए। मामला लंबित हो गया। गुरुवार को उक्त चारो शिक्षकों बेचू राम, शहीन परवीन, अजमत हसीन और शाहिदा एकलाकी ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के सामने मानदेय की मांग की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. वीके शर्मा द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों की जांच करने के बाद जिलाधिकारी ने चारो शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बजट की व्यवस्था कर उनका मानदेय देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

00000000000
जिलाधिकारी के निर्देश पर चारो शिक्षकों की सेवा समाप्ति का पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही इन शिक्षकों के मानदेय को देने के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। जैसे ही शासन से बजट मिल जाएगा इनके मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed