फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1,200 people to receive training; applications open until the 20th.

Azamgarh News: 1200 को मिलेगा प्रशिक्षण, 20 तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 05 Jul 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
1,200 people to receive training; applications open until the 20th.
विश्वकर्मा श्रम-सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 1200 पारंपरिक कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को निशुल्क प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को 10 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनके व्यवसाय से संबंधित आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले में बढ़ई के 100, नाई के 50, लोहार के 50, कुम्हार के 50, हलवाई के 225, मोची के 25, राजमिस्त्री के 75, धोबी के 50 तथा दर्जी के 575 सहित 1200 लाभार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के लिए 1 से 20 जुलाई तक विभागीय पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का चयन निर्धारित मानकों एवं स्कोर कार्ड के आधार पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में गठित समिति करेगी। योजना का लाभ परिवार के केवल एक सदस्य को ही मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए सुमित कुमार श्रीवास्तव से मोबाइल फोन नंबर 8808123450 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed