{"_id":"5ea85a0f8ebc3e907234a5e3","slug":"12-liquor-shops-sealed-show-cause-notice-issued-azamgarh-news-vns522416723","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की 12 दुकानें सील, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की 12 दुकानें सील, कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
अतरौलिया में शराब की दुकान की जांच करते क्षेत्रधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लॉकडाउन में पूरे जिले में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। एवज में मुंहमांगी कीमत भी वसूल की जा रही है। इस सूचना पर डीएम ने जांच करायी तो 12 दुकानों पर गड़बड़ी मिली, जिसे सील कराते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि जनपद में विदेशी मदिरा दुकानों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु आठ टीमों का गठन किया गया है। उक्त आठ टीमों द्वारा फिलहाल 30 विदेशी मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुकेरीगंज, रानी की सराय, छतवारामोड़, जहानागंज, शाहगढ़, जीयनपुर, देवगांव, दीदारगंज, पुष्पनगर, बूढ़नपुर, मेंहनगर व सिंहपुर स्थित 12 विदेशी मदिरा के दुकानों में अनियमितता पाई गई। कुछ दुकानों के स्टाक-बिक्री रजिस्टर भरे हुए नहीं थे तो कुछ ने अपना स्टाक-बिक्री रजिस्टर प्रस्तुत ही नहीं किया। इन 12 दुकानों को सील करने के साथ ही नोटिस जारी कर दिया गया है।
वहीं अतरौलिया में सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय और थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने मंगलवार को बुधनिया स्थित देशी शराब की दुकान जिसके अनुज्ञापी राजेश कुमार है दुका औचक निरीक्षण किया । दुकान में न स्टॉक रजिस्टर मिला और न कोई स्टॉक। सिर्फ खाली गत्ते बरामद हुए। सेल्समैन पारस ने बताया कि लाकडाउन की समय से ही दुकानें बंद पड़ी हैं। स्टॉक खत्म था।