{"_id":"5c1fd231bdec2256d14f3c07","slug":"11545589297-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरही में गौरी तो कोयलसा में शशांक ने लहराया पचरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरही में गौरी तो कोयलसा में शशांक ने लहराया पचरम
विज्ञापन
बूढ़नपुर/कप्तानगंज। छात्रसंघ चुनाव के तहत रविवार को श्री शिवा महाविद्यालय तेरही कप्तानगंज व गांधी शताब्दी पीजी कालेज कोयलसा में मतदान व मतगणना का कार्य संपन्न कराया गया। तेरही कालेज अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा कर गौरी प्रजापति ने इतिहास रचा। वहीं कोयलसा पीजी कालेज पर शशांक शेखर सिंह ने कब्जा जमाया। गहमा-गहमी के बीच मतदान व मतगणना के बाद विजेता पदाधिकारियों को शपथ दिला कर छात्रसंघ का गठन कर दिया गया। श्री शिवाजी महाविद्यालय तेरही पर सुबह 9 बजे से मतदान का काम शुरू हुआ। इस दौरान मतदाता छात्रों ने बूथों पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक बजे तक वोटिंग के बाद दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर गौरी प्रजापति ने 631 मत प्राप्त कर विजय पताका फहराया। अन्य प्रत्याशियों गोपाल यादव को मात्र 136 मत मिले। महामंत्री पद पर मक्खन गौड़ ने 498 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। शम्स आलम को 282 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अतुल कुमार गुप्ता व कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अंगद जायसवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। छात्रसंघ चुनाव केा लेकर सुबह से ही महाविद्यालय पर गहमा-गहमी बढ़ी हुई थी। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। कप्तानगंज के अलावा रौनापार, बिलरियागंज व तहबरपुर थाने की पुलिस फोर्स के साथ सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव व एसडीएम बूढनपुर इंद्रभान तिवारी भी मौके पर डेरा डाले हुए थे। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार गौतम ने शपथ ग्रहण करा कर छात्रसंघ का गठन करा दिया। गांधी शताब्दी पीजी कालेज कोयलसा पर भी सुबह 8 बजे से एक बजे तक मतदान का कार्य संपन्न कराया गया। दो बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पर पर शशांक शेखर सिंह ने 553 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी इंद्रजीत कुमार को 231 मतों से पराधित किया। उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र यादव 614 ने देवानांद वर्मा 503 को पराजित किया। महामंत्री पद पर विपुल कुमार 648 ने जीत दर्ज की। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर शिवम यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मतगणना पूर्ण होने के साथ ही प्राचार्य अशोक सिंह ने विजेताओं को शपथ दिला कर छात्रसंघ का विधिवत गठन कर दिया।
चार महाविद्यालयों में छात्रसंघ का चुनाव आज
आजमगढ़। शिब्ली पीजी कालेज, डीएवी पीजी कालेज, श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर व श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव होगा। रविवार को प्रत्याशियों ने जहां प्रचार में अपनी ताकत झोंकी हुई थी तो वहीं महाविद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा था। डीएवी पीजी कालेज में सुबह 8 बजे से दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी। डीएवी पीजी कालेज पर 3708 मतदाताओं के लिए कुल छह बूथ बनाए गए हैं। तीन बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा जो समाप्ति तक चलेगा।
चंडेश्वर में चार बूथों पर होगी वोटिंग
जहानागंज। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर 2566 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छात्रसंघ चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल चार बूथ बनाए गए है। चुनाव अधिकारी डॉ. शैलेंद्र विक्रम ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे से वोटिंग शुरू होगी जो डेढ़ बजे तक चलेगी। तीन बजे से मतगणना शुरू करा कर देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं विद्यालय गेट के सामने कुछ प्रत्याशियों द्वारा सड़क पर ही प्रचार सामग्री अंकित करा देने पर चुनाव अधिकारी ने संबंधित प्रत्याशियों को कड़ी चेतावनी भी जारी किया।