{"_id":"5a01f7b24f1c1b0d698ba0ac","slug":"11510078386-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय दोगुनी करने के लिए करें भूमि और बीज शोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय दोगुनी करने के लिए करें भूमि और बीज शोधन
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रबी भूमि एवं बीज शोधन अभियान के तहत सठियांव ब्लाक कुकुरसंडा गंव में कृषक प्रशिक्षण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों की आय दोगुनी करने और कम से कम लागत में अधिक गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त करने की तकनीक बताई गई।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि रबी के फसलों की बुआई प्रारंभ हो गई है फसलों को रोगों से बचाने के लिए किसान बुआई से पहले बीज और भूमि शोधन अवश्य करें। बीज और भूमि शोधन में प्रयोग किए जाने वाले जैविक फंफूदी नाशक ट्राईकोर्डमा पर विभाग की ओर से 75 प्रतिषत अनुदान दिया जा रहा है। ये सभी ब्लाकों की कृषि रक्षा इकाई पर उपलब्ध है। ट्राईकोर्डमा विभिन्न प्रकार की फसलों, फलों एवं सब्जियों में जड़ सड़न, तना सड़न डैंपिंग आफ उकठा, झुलसा आदि फंफूदी जनित रोगों में लाभप्रद है। इसके प्रयोग से बीजों का अंकुरण अच्छा होता है। प्रति हेक्टेयर उत्पादन में वृद्धि होती है। उच्च गुणवत्ता का रसायन रहित जैविक उत्पाद भी प्राप्त होता है। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। पशुओं का चारा भी शुद्ध प्राप्त होता है। प्रशिक्षण में किसान मुहम्मद एकराम, मिर्जा रईष वेग, एसहान अहमद, राजू, शमसाद अहमद, मूलचन्द्र यादव, मिर्जा सुखेल अहमद, सुखरन शर्मा उपस्थित रहे।