{"_id":"59b18a7a4f1c1bfb7f8b4bde","slug":"11504807546-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दिखाई सख्ती, खाली हुआ कुंवर सिंह उद्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दिखाई सख्ती, खाली हुआ कुंवर सिंह उद्यान
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के एकमात्र उद्यान कुंवर सिंह उद्यान को लोगों ने राजनीति का अखाड़ा बना रखा था। इसमें बैठक और धरना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके लोगों ने यहां धरना और बैठकें शुरू कर इसे राजनीति का अखाड़ा बना दिया था। ईओ की शिकायत पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इसे फिर से खाली करा दिया है। धरना और बैठकों पर रोक लगा दी गई है।
नगर के नगरपालिका क्षेत्र स्थित कुंवर सिंह उद्यान को नगरपालिका द्वारा काफी दिनों से हरा-भरा किया जा रहा है। ताकि लोग यहां पहुंचकर कुछ पल सुकून के साथ व्यतीत कर सकें। लेकिन इसके बाद भी लोगों ने इस ऐतिहासिक उद्यान को राजनीति का अखाड़ा बना दिया। जिसके कारण नगरपालिका द्वारा उद्यान में लगाई जा रही फूलपत्तियां नष्ट हो जा रही थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने सुबह आठ बजे के बाद कुंवर सिंह उद्यान को धरना प्रदर्शन और बैठक के लिए प्रतिबंधित कर दिया। नगरपालिका ने उद्यान के गेेट पर एक बोर्ड लगा एक गार्ड की तैनाती कर दी। लेकिन इसके बाद भी धरना-प्रदर्शन और बैठकों का दौर जारी रहा। शिक्षामित्र, शिक्षक संगठन और अन्य संगठनों की ओर से इसमें बैठकों और धरनों का दौर शुरू कर दिया गया। उद्यान में तैनात गार्ड की शिकायत पर नगरपालिका ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने नगर कोतवाल को समस्या बताई। नगर कोतवाल के निर्देश पर कुंवर सिंह उद्यान में धरना-प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है।
योग साधकों ने कुंवर सिंह उद्यान में की सफाई
आजमगढ़। बार-बार कुंवर सिंह उद्यान की सफाई कराने के लिए साधकों ने कई बार नगरपालिका प्रशासन से मांग की। लेकिन नगरपालिका की उदासीनता से नाराज साधकों ने गुरुवार को कुंवर सिंह उद्यान में स्वयं साफ-सफाई की। गुरुवार की सुबह योग मंच आजमगढ़ ने कुंवर सिंह उद्यान में योग शिविर के बाद आदर्श योग शिक्षक देव विजय यादव के नेतृत्व संतोष पांडेय, प्रमोद, दीपक जायसवाल, दिग्विजय, प्रहलाद, सोनू, कविता, शोभा सहित सैकड़ों योग साधक ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देव विजय यादव ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन से लेकर के जिलाधिकारी तक कई बार शिकायत की गई। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन कुंवर सिंह उद्यान पार्क की सफाई को लेकर उदासीन बना रहा।