{"_id":"59b0418f4f1c1bfe7f8b4742","slug":"11504723343-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुरुप नहीं कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुरुप नहीं कर रहे काम
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी/ठेकमा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आप के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ता रहा हूं, आगे भी लड़ता रहूंगा। कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में सर्वसमाज के साथ ही दिव्यांगों के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।
उन्होंने उक्त बातें बुधवार को माहुल नगर पंचायत के हिंद गर्ल्स कालेज के सामने वाली बाग में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही हमारा उद्देश्य है। इस सरकार में हर गरीब को आवास, हर घर में शौचालय, पीने के लिए पानी की व्यवस्था और बिजली आदि की व्यवस्था व्यापक पैमाने पर हो रही है। पिछड़े वर्ग के गरीबों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। भ्रष्टाचार और लूट खसोट करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। समारोह का संचालन जिलाध्यक्ष रामनवमी राजभर ने किया। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जियालाल राजभर, सिकंदर प्रसाद कुशवाहा, बृजेश शुक्ला, हरीराम राजभर, सुशीला राजभर, सुमन मौर्या, प्रभावती, इम्तेयाज अहमद आदि मौजूद रहे। अंत में आयोजक एवं व्यवस्थापक महफूज अहमद ने सभी का आभार प्रकट किया। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फुला देवी एवं मंगरू सिंह पब्लिक स्कूल छतरपुर अहिरौली के परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे है, ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकार जल्द ही कोई ठोस कदम उठाएगी।